Lokpath App2: मध्य प्रदेश में सड़क यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) एक क्रांतिकारी कदम उठाने जा रहा है। विभाग ने ‘लोकपथ एप-2’ तैयार किया है, जिसे गूगल मैप से भी बेहतर और सूचनात्मक बताया जा रहा है। इस एप का औपचारिक लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोक निर्माण विभाग के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में करेंगे।
