मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि प्रतिमा बागरी अनुसूचित जाति वर्ग की नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़ा और जीतकर मंत्री भी बन गईं। कांग्रेस ने मांग की है कि प्रतिमा बागरी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।
