जिला मुख्यालय में संचालित सीडब्ल्यूएसएम छात्रावास में रहने वाली एक 10 वर्षीय दिव्यांग बच्ची ने हॉस्टल की एक महिला कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बच्ची का कहना है कि एक धार्मिक धागा हाथ में बंधा होने के कारण जब उसने उसे काटने से इनकार किया, तो हॉस्टल की मैडम अराधना पाटिल ने गर्म वस्तु से उसके दोनों हाथों को दाग दिया।
