MP News: मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचलों की प्राकृतिक संपदा अब ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य आधार बनेगी। प्रदेश सरकार ने जंगली मशरूम और शहद उत्पादन को वैज्ञानिक तरीके से प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत राज्य के 11 चयनित जिलों में शहद और मशरूम उत्पादन के विशेष क्लस्टर विकसित किए जाएंगे।
