MP News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बीजेपी के एक विधायक ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यह मामला खाद की किल्लत से जुड़ा है, जिसका बीजेपी विधायक नरेंद्र कुशवाहा विरोध कर रहे थे। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बाहर आकर प्रदर्शनकारियों से मिलने से इनकार किया था। बाद में वे गेट के पास खड़े होकर विधायक से बात कर रहे थे।
