मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में गठित एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है और आज सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एसआईटी ने जांच की है और आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।
