मंगलवार को नर्सिंग परीक्षा की शुचिता उस वक्त तार-तार हो गई, जब एक छात्रा की जगह दूसरी युवती परीक्षा देते रंगे हाथों पकड़ी गई। चंद रुपयों के लालच में ”मुन्नाभाई” स्टाइल में किए जा रहे इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब पर्यवेक्षक ने दस्तावेजों की बारीकी से जांच की।
