रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। हुसैन टेकरी इलाके में पवित्र कुरान शरीफ जलाने का आरोप एक महिला पर लगा है। घटना की सूचना मिलने के बाद समाजजनों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपिता की तलाश की जा रही है।
