स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग जिला अस्पतालों से लेकर उपस्वास्थ्य केंद्रों में रोगियों को दी जाने वाली अत्यावश्यक दवाओं की सूची (ईडीएल) संशोधित करने जा रहा है। इससे उन दवाओं का नाम हटाया जाएगा, जो अनुपयोगी हो चुकी हैं या जिनका बेहतर विकल्प आ गया है। वर्ष 2022 में बनी ईडीएल में जिला अस्पतालों के लिए अभी 530 दवाएं शामिल हैं।
