सिथौली स्थित रेल स्प्रिंग कारखाने में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मशीनों के मेंटेनेंस के दौरान एलपीजी गैस के रिसाव से जोरदार धमाका हो गया। हादसे में पांच कर्मचारी झुलस गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। कारखाने में उस समय करीब 200 टन एलपीजी मौजूद थी, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
