MP Board Exam: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध विद्यालयों में नौवीं व 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा अब वर्ष में दो बार होगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब कक्षा 9वीं और 11वीं में पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय वार्षिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
