मध्य प्रदेश को औद्योगिक निवेश का नया केंद्र बनाने की दिशा में ग्वालियर में अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट का आयोजन किया जा रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर आयोजित इस समिट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो लाख करोड़ रुपये के उद्योगों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।
