MP SIR 2025: मध्य प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य शुरू हो गया। 3 नवंबर तक नए बीएलओ का प्रशिक्षण कराया जाएगा और 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाएंगे और न्यूमेरेशन फॉर्म (गणना पत्रक) देंगे। अगर फॉर्म में गलत जानकारी भरी जाती है तो संबंधित मतदाता के विरुद्ध जुर्माना या कारावास का दंड दिया जाएगा।
