जबलपुर जिला पुलिस ने शनिवार रात से रविवार मध्यरात्रि तक अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। पुलिस ने कांबिंग गश्त के दौरान फरार बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी और 280 वारंटियों को गिरफ्तार किया। रांझी क्षेत्र में होटल संचालक से लूट के फरार इनामी आरोपी साहिब बेन को भी पकड़ा गया।
