MP Guest Teacher: प्रदेश सरकार विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में अस्थायी तौर पर अध्यापन कर रहे अतिथि विद्वानों के लिए हरियाणा मॉडल लागू करने की तैयारी में है। उच्च शिक्षा विभाग ने 7 सदस्यों की समिति गठित की है। बताया जा रहा है कि हरियाणा मॉडल लागू होने से प्रदेश में अतिथि विद्वानों का वेतन डेढ़ गुना तक बढ़ जाएगा।
