इंदौर हाई कोर्ट के अधिवक्ता रोहन व्यास ने शनिवार को शहर के पलासिया थाने में की शिकायत में कहा कि अनुराग द्वारा की गई बातों से देश में सांप्रदायिकता व अशांति का माहौल बन सकता है। उन्होंने पूर्व में भी निम्न शब्दों का प्रयोग किया है। उनका हिंदूवादी संगठनों और सरकार के प्रति विरोध सार्वजनिक रहा है। देश में वक्फ कानून को लेकर संवेदनशील माहौल बना हुआ है।