MP Crime: मध्यप्रदेश के सागर जिले में बुधवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब नर्स अपने घर से ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रही थीं। अज्ञात युवक द्वारा की गई इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
