बैतूल जिले के भैंसदेही और आठनेर विकासखंड में आदिवासी किसानों के साथ ट्रैक्टर फाइनेंस के नाम पर धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर दिलाने का झांसा देकर उनके दस्तावेज हासिल किए और उनके नाम पर फाइनेंस करवा लिया। जब किसानों को किस्त वसूली के नोटिस मिले, तब पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
