प्रदेश में अगले चार वर्षों में ढाई लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है और विभिन्न विभागों ने 98 हजार रिक्त पदों की जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग के पोर्टल पर दर्ज की है। संविदा कर्मचारियों के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे।
