MP News: सड़क हादसे में वृद्ध की मौत से गुस्से में स्वजन ने थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों की पीट दिया व थाने के सामने शव रखकर चक्का जाम किया। प्रधान आरक्षक आसाराम पटेल मोबाइल से हंगामा कर रहे लोगों का वीडियो बनाने लगे तो वह और आक्रोशित हो गए और प्रधान आरक्षक को जमीन पर पटककर मारा।
