MP News: प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में शामिल मल्हार स्मृति उद्यान में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह क्रिकेट खेल रहे बच्चों को कचरे के ढेर में एक साथ 35 टेबलेट (Tablets) पड़े मिले। बच्चों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद निगम के उद्यान कर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
