उज्जैन और बड़वानी जिलों के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बन गई। सड़कों और नालों पर तेज बहाव के साथ पानी जानलेवा भी साबित हुआ, एक युवक की मौत हो गई। वहीं, खरगोन के झिरन्या क्षेत्र में तेज वर्षा से नदी-नालों में बाढ़ आ गई। शनिवार शाम करीब छह बजे रूपारेल नदी की पुलिया पर तेज बहाव के बाद निकलते समय 27 वर्षीय कालू निवासी झिरन्या बह गया।
