MP Doctor Death : जबलपुर के मार्बल सिटी अस्पताल (Marble City Hospital) में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां एक पेंटर आईसीयू में डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज कर रहा था। अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद स्वजन ने चिकित्सकों की जानकारी जुटाई, तो फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और फर्जी डॉक्टर की तलाश कर रही है।
