MP News: मध्य प्रदेश में खाना बनाने में लगातार लापरवाही देखने को मिल रही है। एक दिन पहले आदिवासी हॉस्टल के खाने में मेंढक देखने को मिला था और अब दाल में झिल्ली मिलने से हड़कंप मच गया है। ऐसा होने के परिजनों ने जमकर बवाल काटा है। उनका कहना है कि इसको लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा।
