मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां कुछ बाइक सवारों ने सतना से पनगरा जा रही एक यात्री बस को बीच रास्ते रोक लिया और कंडक्टर से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। कंडक्टर द्वारा विरोध करने पर बाइक सवारों ने उसे बस से नीचे उतारकर बेरहमी से मारपीट की।
