MP Crime: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर ने बताया कि शिक्षक की अश्लील हरकत से डरी-सहमी बच्ची ने शुक्रवार को स्वजन को घटना की जानकारी दी। स्वजन उसे टांडा स्थित सरकारी अस्पताल टांडा लेकर गए। डॉक्टरों ने चेकअप किया और बताया कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित शिक्षक सत्येंद्र त्यागी को गिरफ्तार किया है।
