गत 28 नवंबर को यहां करीब 18 लाख रुपये के 111 नग पाइप डाले गए थे। 24 दिसंबर को निरीक्षण में मौके से पाइप गायब मिले। इस पर पुलिस ने जांच प्रारंभ की। विवेचना के दौरान घटनास्थल पर कार्यरत हाइड्रा मशीन चालक से पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि रतलाम ट्रांसपोर्ट से फोन आया था कि रतलाम से वाहन भेजे जा रहे हैं, जिनमें पाइप भरना है।
