MP News: मध्य प्रदेश के धार में 15 दिन पूर्व जन्मे जुड़वां बच्चों की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से लौटने के बाद आधे घंटे के अंदर दोनों बच्चों की मौत हो गई। परिजनों ने पहले एक शिशु को दफना दिया था, लेकिन बाद में पूरे मामले की जांच के लिए दफनाए गए शव को खोदकर निकाला गया।
