MP Power Bill: मध्य प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक बिजली खपत पर सब्सिडी मिलती है। अगर इस सीमा से एक यूनिट भी अधिक खपत हो जाती है, तो उपभोक्ताओं को मिलने वाली यह सब्सिडी समाप्त हो जाती है। इससे उपभोक्ताओं को पूरे बिल का भुगतान करना होता है, जो उनके लिए एक बड़ा झटका हो सकता है।
