मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम समय पर घोषित किए जाएं। उन्होंने कहा है कि हर बच्चे की शिक्षा, चिकित्सा और पोषण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए इस वर्ष तीन हजार करोड़ रुपये बढ़ाकर बजट दिया गया है।
