MP Board Second Exam 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) पहली बार 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा आयोजित कर रहा है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ाकर 8 जून कर दी गई है। अब तक साढ़े तीन लाख विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 1400 केंद्र बनाए गए हैं।
