Indian Railways News: बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने इस महत्वपूर्ण ट्रेन को आधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलाने का निर्णय लिया है। इससे ट्रेन की सुरक्षा, गति और यात्रियों के यात्रा अनुभव में बड़ा सुधार होगा। लंबे समय से पुराने आईसीएफ कोच से चल रही इस ट्रेन में अब आधुनिक सुविधाएं जुड़ेंगी।
