प्रदेश सरकार जल्द ही 7 लाख अधिकारियों-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ा सकती है। वित्त विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। अब मुख्यमंत्री की मंजूरी बाकी है। वर्तमान में कर्मचारियों को 50% डीए मिल रहा है, जबकि अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों को 55% भत्ता मिल रहा है।
