MP Electricity Rate Hike: मध्य प्रदेश में मई माह में बिजली उपभोक्ताओं को झटका लग सकता है। विद्युत नियामक आयोग के नए टैरिफ आदेश के चलते बिजली के रेट में करीब 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इससे 200 से 400 यूनिट बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 50 से 100 रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है।
