भारी वर्षा से बाढ़ के हालात बन गए हैं। जिले के निवाली क्षेत्र में शनिवार रात्रि में भारी बारिश हुई, रातभर वर्षा होते रही। भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार जिले में शनिवार रात को हुई वर्षा में निवाली क्षेत्र में 188 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं सेंधवा में 192 मिमी, पानसेमल में 75 मिमी, चाचरिया पाटी में 35 मिमी, बड़वानी में 10 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
