जिला के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपट्टन-सतना रोड स्थित राजा मैरिज गार्डन के पास शुक्रवार सुबह एक 18 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक जांच व पंचनामा कार्रवाई की है और शव को आगे की कार्रवाई के लिए मर्चुरी भेजा गया।
