कोलकाता पुलिस ने सोमवार को उद्योगपति महेंद्र गोयनका समेत तीन अन्य के अनूपपुर जिले के कोतमा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने यहां हीरो शोरूम और अन्य स्थानों पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान सभी आरोपित पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। गोयनका व अन्य पर मप्र के कटनी की यूरो प्रतीक इस्पात कंपनी को हड़पने की साजिश रचने का भी आरोप है।
