MP News: झाबुआ में एक महिला मेडिकल की दुकान पर दाढ़ दर्द की दवा लेने गई थी। इस दौरान मेडिकल संचालक ने उसे दूसरी दवा दे दी। जब उसने वह दवाई घर पहुंचकर खाई तो उसके एक घंटे बाद महिला को उल्टियां होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर उसके स्वजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए लेकिन उसकी मौत हो गई।
