सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संस्था (सपॉक्स) नए नियम को कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी में है। इसे लेकर विधिक परामर्श लिया जा रहा है। पदोन्नति नियम 2025 में 2002 के नियम को ही आगे बढ़ाया गया है। सपाक्स के अध्यक्ष केपीएस तोमर का कहना है कि हम नियम को हाई कोर्ट में चुनौती देंगे क्योंकि अनारक्षित वर्ग के साथ अन्याय किया गया है।
