पुलिस ने आनन फानन में पोस्ट करने वाले युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। तब जाकर मामला शांत हो पाया। बुधवार को भी दिन भी शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके चलते शहर की शांति भंग होने से बच गई।
