ग्वालियर के सिटी सेंटर में क्वालिटी रेस्टोरेंट में भोजन करने पहुंचे राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का स्टाफ से विवाद हुआ। मंत्री ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और चलित खाद्य प्रयोगशाला को मौके पर बुलवा लिया। इस दौरान रेस्त्रां के स्टाफ ने हाथ जोड़कर आग्रह किया कि वे बैठ जाएं। मंत्री ने रसोईघर से लेकर भंडारगृह तक का निरीक्षण किया और सैंपलिंग की कार्रवाई की।
