रतलाम के शुभविहार कॉलोनी में हुई 18 लाख रुपये की चोरी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला कि चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि फरियादी के ही पुत्र सिद्धार्थ जैन ने की थी। शेयर मार्केट और सट्टे में घाटा होने से परेशान सिद्धार्थ ने अपने ही घर में चोरी की साजिश रची थी।