Satna News: सतना जिले के धारकुड़ी थाना क्षेत्र में स्थित अमुआ बांध में तीन आदिवासी बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
