प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को जिला कलेक्टर अथवा उनके नामित प्रतिनिधि द्वारा घर जाकर शाल और श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।
