छोला क्षेत्र में सरेराह गोलियों से भूनकर एक युवक की हत्या करने वाला बदमाश नसीम बन्ने खां बैतूल के आमला रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है। नसीम नागपुर से बैतूल की ओर भाग रहा था। भोपाल पुलिस की सूचना पर बैतूल पुलिस ने उसे स्टेशन पर ही दबोच लिया और फिर उसे भोपाल पुलिस के हवाले कर दिया।
