संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन तक वैकल्पिक पहुंच मार्ग का निर्माण पूरा हो गया है। रेल प्रशासन ने यहां सीमेंट कांक्रीट कार्य कराया गया है लेकिन नागरिकों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। दरअसल इस मार्ग को फाटक रोड पर बनाए जा रहे सर्विस रोड से जोड़ा जाना है। सर्विस रोड का काम दो साल में भी नहीं हो सका है।
