MP PCS 2022, टॉप 10 में 6 लड़कियां:देवास की दीपिका ने पांचवे अटेंप्ट में टॉप किया, किसान का बेटा आदित्य तिवारी अब डिप्टी कलेक्टर बनेगा

0
178

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टेट सर्विस एग्जाम 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। देवास की दीपिका पाटीदार एग्जाम में टॉपर रही हैं। इनके अलावा 6 लड़कियों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। कैंडिडेट्स mppsc.mp.gov.in/Results पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ये एग्जाम 456 पदों के लिए हुआ था। फिलहाल 394 कैंडिडेट्स का चयन किया गया है। दीपिका को पांचवें अटेंप्ट में मिली सफलता दीपिका को 1575 में से 902.75 मार्क्स मिले हैं। मेन्स एग्जाम में उन्हें 1400 में से 756.75 मार्क्स और इंटरव्यू में 175 में से 146 मार्क्स हासिल हुए हैं। उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है और ये उनका पांचवां अटेंप्ट था। दीपिका पाटीदार देवास जिले के जामगोद की रहने वाली हैं। उनके पिता ग्राम पंचायत गढ़ खजूरिया में सचिव हैं। उनके पिता गोपाल पाटीदार ने कहा कि मुझे बेटी की काबिलियत पर पूरा भरोसा था। मैं उसे बेटा कहता हूं। उसके जुनून को देखकर मुझे लगता था कि यह नाम रोशन करेगी। MP PCS 2022 के दूसरे टॉपर्स के बारे में भी जानें… एजुकेशन से जुड़ी ऐसी ही और खबरें पढ़ें… 1. SSC CGL का एडिशनल रिजल्‍ट जारी:टियर 1 में 25 अतिरिक्‍त कैंडिडेट्स क्‍वालिफाई हुए; टियर 2 एडमिट कार्ड आज से जारी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने SSC CGL 2024 टियर-1 का एडिशनल रिजल्ट 17 जनवरी को जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 2. NEET UG पेन और पेपर से होगा:NTA सिंगल डे-सिंगल शिफ्ट में परीक्षा लेगा; अभी तक डेट घोषित नहीं NEET UG परीक्षा इस साल भी पेन एंड पेपर मोड में होगी। NTA ने इसका नोटिस जारी कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here