MP Police Bharti: मुरैना में चार पुलिस कांस्टेबल पर केस दर्ज किया गया है, जिन्होंने सॉल्वर बैठाकर पुलिस भर्ती परीक्षा पास की थी। ये कांस्टेबल आधार कार्ड की जांच में पकड़ में आए हैं। अब तक मुरैना में सात कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पुलिस ने चारों कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
