MP Politics: इंदौर की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रसिद्ध कवि सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया ने मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस घटनाक्रम को प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, सत्तन ने इसे वैचारिक स्वतंत्रता बताते हुए स्पष्ट किया कि हर नागरिक को अपनी राजनीतिक राह चुनने का अधिकार है।
