समाधान योजना को लेकर ऊर्जा विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। गत दिवस ऊर्जा मंत्री ने तीनों वितरण कंपनियों के साथ मिलकर इसकी समीक्षा की थी। इसमें अधिकारियों को कहा गया कि समाधान योजना में जो सर्किल सबसे अच्छी उपलब्धि अर्जित करेगा, उसके अधीक्षण यंत्री को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
